14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


बदायूँ : 07 मार्च। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कोमल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप 14 मार्च 2026 को समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर बदायूं में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, श्री विवेक संगल की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर लाभ पक्षों के मध्य आपसी सुलह समझौते के आधार पर विवाद का निस्तारण, पक्षकार व्यक्तिगत स्तर पर स्वयं पहल कर सकता है, लोक अदालत में निस्तारण हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है, सिविल प्रकृति के लंबित मामलों के लोक अदालत में आपसी सुलह के आधार पर निस्तारित वाद पर न्याय शुल्क की वापसी की व्यवस्था, लोक अदालत में निर्णय के विरूद्ध कोई अपील नहीं, कानूनी जटिलताओं से परे लोक अदालत की प्रक्रिया सहज एवं सुलभ और आपसी समझौते पर आधारित होती है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल प्रकृति के वाद, अपराधिक शमनीय वाद, राजस्व वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुघर्टना प्रतिकर याचिकाएँ, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत, जल-कर एवं दूरसंचार बिल के विवाद, एन०आई०एक्ट, विधवा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना आदि सहित ऐसे विवाद जो अभी तक न्यायालय के समक्ष नहीं आये हैं, उन्हें भी वाद पूर्व सुनवाई (प्री-लिटीगेशन) स्तर पर निस्तारित कराया जा सकता है।
उन्होंने जनपद के सभी जनसामान्य एवं वादकारीगण से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस राष्ट्रीय लोक अदालत में समय से उपस्थित होकर अपने-अपने वादों/ विवादों को निस्तारित करवाकर 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

Mon Mar 9 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेलीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. बेसिक शिक्षा विभाग रायबरेली के सभागार में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 18 विकास क्षेत्रो एवं नगर क्षेत्र की 23 महिला शिक्षिकाओं को विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए […]

You May Like

advertisement