राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने नाबालिग बेटी के जघन्य बलात्कारी को कराया गिरफ्तार : आयरन लेडी रीना सिंह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र: 24 जुलाई :- राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ह्यूमन राइट्स सैल की राष्ट्रीय प्रभारी व जन संघ सेवक मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष आयरन लेडी रीना सिंह के प्रयासों से एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुर्व्यवहार का आरोपी जेल की सलाखों के पीछे चला गया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के एक नाबालिग लड़की के उत्पीड़न का मामला जैसे ही रीना सिंह के संज्ञान में आया कि उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की और उनका प्रयास रंग लाया तथा आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेज दिया।पीड़ित लड़की के माता पिता ने अपनी 11 साल की बेटी को एक एनजीओ चलाने वाली महिला के घर काम करने व पढ़ने लिखने के लिए छोड़ रखा था। लेकिन उस एनजीओ चलाने वाली महिला के पति ने नाबालिग लड़की का बलात्कार किया, उसके प्राइवेट पार्ट में रोड डाली व जान से मारने के मकसद से उसे जिंदा जलाया। नाबालिग लड़की को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया हुआ है। लेकिन ना तो अपराधी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही थी और ना ही लड़की के माता पिता से बेटी को मिलने दिया जा रहा था। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय प्रभारी (ह्यूमन राइट्स सैल) रीना सिंह जी के संज्ञान में आते ही मामले को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुँचाया गया व तुरन्त कार्यवाही की गई। एनजीओ वाली महिला व उसके पति को तुरंत गिरफ्तार किया गया व जेल भेज दिया गया। नाबालिग बेटी अभी वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती है।
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ह्यूमन राइट्स सैल कीआयरन लेडी रीना सिंह जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजयुमो ने कुरुक्षेत्र जिले में नियुक्त किये चारों हलकों औऱ 13 मंडलों के प्रभारी

Sun Jul 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 युवाओं को राष्ट्रवाद से जोड़कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना युवा मोर्चा का उद्देश्य:रुबल शर्मा। कुरुक्षेत्र 24 जुलाई :- भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कुरुक्षेत्र जिले की चारो विधानसभा क्षेत्रों और 13 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति का ऐलान किया है। युवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement