
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
नई दिल्ली,11 जून : आज दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार एवं एवं छायाकार तथा आइडियल पत्रकार संगठन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान मुख्यमंत्री दिल्ली के विशेष मीडिया प्रभारी श्री विजय वर्मा जी एवं आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं हमारे मार्गदर्शक परम आदरणीय आचार्य अरुण भारद्वाज जी के साथ एक विशेष मीटिंग हुई। तत्पश्चात दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष कुमार जी से भी संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। श्री मनीष कुमार जी द्वारा आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय कार्यालय को खोलने का निर्णय लिया गया। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा दिनांक 13 जून को किया जाएगा। आइडियल पत्रकार संगठन दिल्ली के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी उक्त अवसर पर सादर आमंत्रित हैं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।


