मेहनगर आज़मगढ़:बूथ विजय अभियान कार्यक्रम का राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जे०पी०नड्डा ने किया शुभारंभ

मेंहनगर खजूरी में पार्टी की नीतियों ,कार्यकर्ताओं के परिश्रम की परीकाष्ठा,और बूथ विजय के साथ साधेंगे आगामी विधानसभा चुनाव।(राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जे०पी०नड्डा)

मेंहनगर(आजमगढ़) स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र बाबू की खजूरी में शनिवार अपरान्ह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी०नड्डा जी द्धारा पुरे प्रदेश में एक साथ बूथ विजय अभियान के शुभारंभ लाईब बीडियो प्रसारण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ,सेक्टर संयोजक भूपेंद्र सिंह, सेक्टर प्रभारी हरेंद्र सिंह ,बूथ प्रभारी अनिल कुमार सिंह, सीताराम आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और साथ बूथ विजय के लिए से पार्टी की नीतियों और महत्वाकांक्षी क्रियान्वित योजनाओं के बल पर साधेंगें आगामी विधानसभा चुनाव।इस अवसर पर लाईब प्रसारण के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि यश्वशीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी जी के नेतृत्व में सरकार द्धारा चलाए जा रहे गांव, गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लिए स्वास्थ्य भारत के तहत शौचालय ,उजाला योजना के अन्तर्गत गांव, गांव घर बीजली, उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन, आयुषमान भारत के तहत गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं ,गरीब कल्याण योजना में करोना महामारी में मुफ्त राशन ,श्रमिकों के लिए भरण पोषण योजना ,किसानों के उन्नयन के लिए कृषि उपज का सही मूल्य के एमएसपी में बृद्धि, प्रधानमंत्री मंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, खाद, बीज पर सबसिडी जैसी योजनाओं से सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है।भय,भ्रष्टाचार और भूख से मुक्त प्रदेश की संरचना हुई है।कोविड महामारी में प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन कर देश में एक नया किर्तिमान बनाया है।प्रदेश को दंगा मुक्त होने सौभाग्य माननीय मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी उपलब्धि है।स्वरोजगार सहित सरकारी नौकरी में प्रदेश के 4.5लाख युवाओं को मौका मिला।इस प्रकार केंद्र में यश्वशीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तो उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी जी ने चहुंमुखी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है।
इसी क्रम में शक्ति केंद्र गोपालपुर में भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला मंत्री रणबीर सिंह पप्पू के नेतृत्व में भाजपा के सेक्टर संयोजक पवन सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी०नड्डा जी के बूथ विजय अभियान के आगाज में हिस्सा लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:गोपालपुर क्षेत्र में बूथ विजय अभियान कार्यक्रम संपन्न

Sun Sep 12 , 2021
मेहनगर तहसील के शक्ति केंद्र गोपालपुर क्षेत्र में आज बूथ विजय अभियान का कार्यक्रम संपन्न किया गया मेहनगर आजमगढ़ गोपालपुर क्षेत्र में बूथ विजय अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति केन्द्र गोपालपुर पर आज बूथ सत्यापन अधिकारी के दायित्व निर्वहन में उपस्थित रहा, बूथ विजय अभियान कार्यक्रम में आज पार्टी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement