राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : गत दिवस सतीपुर, बरेली में हमारे लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय मल्लिका अर्जुन खड़गे साहब का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट की अगुवाई में मनाया गया। जिसमें कांग्रेस के महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-कर का हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा।
जन्मदिन के अवसर पर बोलते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि माननीय खड़गे साहब का पूरा राजनीतिक जीवन इस बात का प्रमाण है कि यदि आपके इरादे नेक हो और जन सेवा के प्रति सच्ची निष्ठा हो तो कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी पार पाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि हमें देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और जन सेवा की रक्षा के लिए माननीय खड़गे साहब के बताए गए मार्ग पर चलना होगा।उन्होंने कहा कि आज देश को तानाशाही ताकतों से बचाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए खड़गे जी जैसी मजबूत और साहसी लीडरशिप की सख्त जरूरत है।
कार्यक्रम में गांधीवादी नेता डॉक्टर हरीश गंगवार ने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जन-जन तक कांग्रेस की आवाज को पहुंचाना है और समाज के हर वर्ग के अधिकारों के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करना है।”
महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर जीशान अफ़रीदी ने कहा कि,​ माननीय खड़गे जी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए डटे रहने वाले मजबूत प्रहरी हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि अन्याय और तानाशाही के खिलाफ संघर्ष में कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
कार्यक्रम में महानगर कमेटी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से: उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला महासचिव सुरेश दिवाकर, महा मंत्री अकरम खान, कोषाध्यक्ष तीर्थ मधुकर, अजहर खान, शबनम मलिक तबस्सुम खान, शिफा मलिक, मेहनाज वी, फलक मलिक एवं जितेंद्र बाबू आदि ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा के संकल्प के साथ 21 वां स्थापना दिवस सम्पन्न

Wed Jul 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब का 21 वां स्थापना दिवस और शपथ-ग्रहण समारोह रोटरी भवन में मनाया गया। क्लब की नई टीम को जरूरतमंद लोगों की सेवा निष्ठा से करने की शपथ प्रो.वसीम बरेलवी ने दिलाई। पूरे वर्ष में किये गए सेवा कार्य की रिपोर्ट […]

You May Like

Breaking News

advertisement