राजपाल राइजिंग सन स्कूल के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह से मिले आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष

कर्जत(रायगढ़) महाराष्ट्र (प्रमोद कौशिक) 13 जुलाई : आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय राय ने रायगढ़ जनपद के खालापुर स्थित राजपाल राइजिंग सन स्कूल के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह से उनके विद्यालय परिसर में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं शिक्षा के विकास पर केंद्रित रही।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राजपाल राइजिंग सन स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। विद्यालय में अत्याधुनिक लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, एआई (Artificial Intelligence) प्रयोगशाला, एलकेजी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट कक्षाएँ तथा सुरक्षित एवं अनुशासित शिक्षण वातावरण उपलब्ध है।
बातचीत के उपरांत संजीव कुमार सिंह ने आइडियल पत्रकार संगठन के दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों को विद्यालय का विस्तृत भ्रमण कराया तथा विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि संजीव कुमार सिंह कोपरखैरने, नवी मुंबई स्थित विश्व भारती इंग्लिश हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज के भी प्रबंध निदेशक हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मुलाकात के समापन पर प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय राय का विद्यालय आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व जैसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है : डॉ. मिश्रा

Tue Jul 14 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 जुलाई : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश व हार्मनी ऑकल्ट वास्तु जोन पिपली (कुरूक्षेत्र) के अध्यक्ष ज्योतिष व वास्तु विशेषज्ञ डॉ.सुरेश मिश्रा ने बताया कि मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इनकी आराधना के लिए वर्ष में दो बार विशाल नवरात्रि […]

You May Like

Breaking News

advertisement