आयुष विश्वविद्यालय में 16 मार्च को होगा फार्माकोविजिलेंस पर नेशनल सेमिनार

एनआईए जयपुर के डॉ. तरुण और एनपीवीसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. महाजन देंगे व्याख्यान।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 7 मार्च : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में 16 मार्च (सोमवार) को “एएसएच एंड एच (आयुर्वेद, सिद्ध, होम्योपैथी एवं यूनानी) चिकित्सकों में फार्माकोविजिलेंस के प्रति जागरूकता” विषय पर नेशनल सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सेमिनार में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर के सहायक प्रोफेसर एवं आईपीवीसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. तरुण शर्मा तथा एनपीवीसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. बिधान महाजन बतौर रिसोर्स पर्सन अपने विचार साझा करेंगे।
आयुष विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतबीर चावला ने बताया कि आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो सेमिनार से संबंधित व्यवस्था को संभालेंगी। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होंगे। सेमिनार के लिए पंजीकरण पोर्टल खुल चुका है और इच्छुक प्रतिभागी 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धतियों में औषधियों की सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए फार्माकोविजिलेंस की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे सेमिनार चिकित्सकों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित और जिम्मेदार उपचार पद्धति को भी मजबूत बनाते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में दो नये मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर शुरू

Sun Mar 8 , 2026
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी) : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ने अपनी सर्जिकल सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुये दो नये अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर शुरू किये हैं। इनकी स्थापना के साथ ही अस्पताल में कुल ऑपरेशन थियेटरों की संख्या बढक़र 13 हो गयी है। नये स्थापित […]

You May Like

advertisement