राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन,स्वयं सेवी छात्राओं को दी गई सैनिटरी पैड मशीन की जानकारी

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन,स्वयं सेवी छात्राओं को दी गई सैनिटरी पैड मशीन की जानकारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 31 दिसम्बर : राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सातवें दिन समापन हो गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे शिविर का अंतिम स्वयं सेवी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों के लिए काफी मनोरंजक रहा। सभी ने सराहना की। शिविर के अंतिम दिन शिक्षिका प्रीति गर्ग ने स्वयं सेवी छात्राओं को सैनिटरी पैड मशीन की जानकारी देते हुए स्वच्छ्ता रखने के लिए प्रेरित किया। महिला विकास निगम की कर्मचारी नीना वाधवा ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। अंतिम दिन प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने पौधरोपण करते हुए छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी भावना भी मौजूद रही जिन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी महाविद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) की स्वयं सेवक बन कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के समापन अवसर पर शिक्षक एवं अतिथि, स्वयं सेवी छात्राओं को सैनिटरी पेड मशीन की जानकारी देते हुए तथा छात्राएं रंगोली बनाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की वार्षिक प्रांतीय स्तर की बैठक का आयोजन हुआ,

Sat Dec 31 , 2022
बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी में निम्नानुसार पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया !जिला अध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि हमारी अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट ने अपने कार्यकाल में संगठन लिए संघर्ष किया है ओर सभी को साथ लेकर कर […]

You May Like

advertisement