प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2024

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2024 के लिए दिल्ली रवाना हुए।

कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल : प्रेरणा वृद्धाश्रम एवं प्रेरणा संस्था के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला को दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन में राष्ट्रीय प्रतिभा अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए डा. सिंगला रविवार को कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान अवार्ड 2024 समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले करीब तीन दशकों से सराहनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है। डा. जय भगवान सिंगला ने साहित्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। वह करीब चार दर्जन पुस्तकें लिख चुके हैं तथा हरियाणा के एक बड़े उद्योगपति भी हैं। प्रेरणा की अध्यक्षा रेनू खुंगर ने बताया कि डा.जय भगवान सिंगला के दिल्ली रवाना होने से पूर्व उनको शुभकामनाएं एवं बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा।
प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली में अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले, दिल्ली वाले आएं एक किमी में ही घूंमकर चले गए,

Sun Apr 28 , 2024
भाजपा वाले अग्निवीर की तरह पुलिस की नौकरी भी 3 साल की कर देंगे, बोले प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को जिताओ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बरेली में भाजपा पर तंज कसा। शहर के विशप मंडल इंटर कॉलेज में […]

You May Like

Breaking News

advertisement