जयराम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय वृक्षारोपण सप्ताह का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं द्वारा राष्ट्रीय वृक्षारोपण सप्ताह आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय वृक्षारोपण सप्ताह मनाया जा रहा है। महाविद्यालय के एन.एस.एस यूनिट 1 – 2 द्वारा वन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जो 7 जुलाई को सम्पन्न होगा। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला के अनुसार पूरे भारत वर्ष में प्रतिवर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में यह राष्ट्रीय वृक्षारोपण महोत्सव आयोजित किया जाता है। महाविद्यालय में राष्ट्रीय वृक्षारोपण सप्ताह के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल, एन.एस.एस. यूनिट-1 की कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत कौर व दीप्ती शर्मा और एन.एस.एस.की स्वयंसेविकाओं ने गुड़हल, चांदनी, अशोका, मोगरा, गुलाब, चम्पा इत्यादि वृक्षों का रोपरण किया। इस अवसर पर डा. सुदेश रावल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को त्योहार के दौरान कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि पेड़ों से हमे स्वच्छ हवा, फल, सब्जियां और लकड़ियां आदि मिलती है। इसके साथ ही प्राचार्या ने एन.एस.एस की स्वयंसेविकाओं को अधिक से अधिक से पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल के लिये भी प्रेरित किया।
जयराम कन्या महाविद्यालय में एन.एस.एस यूनिट द्वारा वृक्षारोपण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: पुलिस अभिरक्षा (कोर्ट) से फरार अभियुक्त रवि प्रकाश 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

Sun Jul 3 , 2022
थाना- देवगांव पुलिस अभिरक्षा (कोर्ट) से फरार अभियुक्त रवि प्रकाश 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार दिनाँक 02.07.2022 को प्रभारी निरीक्षक देवगांव शशि मौली पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त रवि प्रकाश पुत्र स्व0 राजबहादुर नि0 मसीरपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को भीरा मोड़ लालगंज के […]

You May Like

Breaking News

advertisement