प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

जगदलपुर 01 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील जगदलपुर ग्राम धनपुंजी निवासी अभिषेक की मृत्यु पानी में डूबने से माता श्री कंचन को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम नेंगानार निवासी रमेश की मृत्यु बिजली गिरने से माता श्रीमती सोमड़ी भास्कर को, ग्राम आंजर निवासी मंगती की मृत्यु पानी में डूबने से पति भास्तेर को और तहसील बकावण्ड ग्राम मालगांव निवासी रत्ना नाग की मृत्यु बिजली गिरने से पति श्री थबीर नाग प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पानी निकासी ना होने के कारण आमजन का नुकसान हुआ तो सम्बन्धित अधिकारी की खैर नहीं : नेहा सिंह

Tue Jul 1 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक उपायुक्त नेहा सिंह ने लोक निर्माण विभाग, सरस्वती बोर्ड, सिंचाई विभाग,मार्केटिंग विभाग के अधिकारियों को 2 दिन के अंदर बाढ़ राहत से सम्बन्धित कार्य पूरा करने के दिए सख्त आदेश।अधिकारियों को 7 दिन के अंदर कार्य पूरा करवाने का देना होगा प्रमाण पत्र।एसडीएम करेंगे चैकिंग, कार्य […]

You May Like

advertisement