प्राकृतिक खेती उत्तम सेहत का आधार -डॉ बिनोद कुमार

प्राकृतिक खेती उत्तम सेहत का आधार -डॉ बिनोद कुमार

✍️प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 तक कार्यक्रमों की साप्ताहिक श्रंखला आयोजित की जा रही है। जिसमे आज गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर कृषक गोष्ठी का आयोजन गांव पचपुखरा में कृषि विज्ञान केंद्र कन्नौज के सस्य वैज्ञानिक डा बिनोद कुमार ने किया। जिसमे प्राकृतिक खेती के तहत बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत निमास्त्र आदि बनाने के गुर डॉ बिनोद कुमार ने सिखाए। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रेखांकित करते हुए पचास किसानों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान कार्यक्रम में अपनी अपनी बात केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ अमर सिंह, प्रसार वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार ने भी रखी। वहीं अपनी बात रखते हुए गृह वैज्ञानिक डॉ पूनम सिंह व चंद्रकला यादव ने गृह वाटिका में प्राकृतिक खेती की संभावनाओं को रेखांकित किया। इस दौरान हर घर तिरंगा फेरी भी निकाली गई । जिसने गांव के महिला पुरुष बच्चो का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस कार्यक्रम में किसान राहुल सिंह , वीरेंद्र सिंह ,सर्वजीत सिंह आदि ने प्रशिक्षण हासिल किया। कार्यक्रम में सहयोग केंद्र के अनिल कुमार ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने नहर के पुल से लगा दी छलांग , तलाश जारी

Sun Aug 14 , 2022
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने नहर के पुल से लगा दी छलांग , तलाश जारी ✍️कन्नौज ब्यूरोकन्नौज । जनपद कन्नौज सौरिख थाना क्षेत्र के कस्बा खढनी के निचली गंग नहर पुल से युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों मे छलांग लगा दी। जानकारी होते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। वह इसकी […]

You May Like

advertisement