कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग से भू-टैगिंग विधि द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जुडे़ प्रकृति प्रेमी।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग से भू-टैगिंग विधि द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जुडे़ प्रकृति प्रेमी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा वर्ष 2020 में वृक्षारोपण व वृक्षों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाया गया था जिसके जिसका विजन ‘प्रकृति रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिलाकर चलना और मिशन: प्रत्येक व्यक्ति एक व्यक्ति को पौधा रोपण के लिए प्रेरित करना था। इस अभियान के अंतर्गत विजेताओं को ‘प्लांट वारियर अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर डाॅ. नीलू सूद ने बताया कि भू-टैगिंग तकनीक के माध्यम से देशव्यापी रूप से इस पर्यावरण संरक्षण अभियान की निगरानी की गई। प्रारंभ में यह अभियान केवल हरियाणा राज्य के लिए योजनाबद्ध था, हालांकि अन्य राज्यों से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं आने के बाद, अन्य राज्यों के लिए भी प्रविष्टियां खोली गई। आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ जैसे कई राज्यों के लोग इस वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए। प्रारम्भ में 280 प्रतिभागियों और उनके परिवार के सदस्यों ने गूगल फॉर्म के माध्यम से हमारे अभियान में शामिल हुए। इस अभियान से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों इस अभियान से समाज में पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी जागरूकता लाने का कार्य किया। जैसे कि व्यवसायी, गृहिणियां, वरिष्ठ नागरिक, डॉक्टर और किसान। इस पहल ने साबित कर दिया कि प्रकृति बहाली के लिए काम करने की कोई उम्र नहीं है। तीन महीने पूरे होने के बाद प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दूसरे दौर के लिए अपने द्वारा लगाए गए पौधों की तस्वीरें भेजने के लिए कहा गया। प्रतियोगिता के दूसरे दौर में 100 प्रतिभागी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। अंतिम दौर में (यानी जनवरी के महीने में) प्रतिभागियों से फिर से उनके पौधों की तस्वीरें जमा करने के लिए कहा जाएगा। निर्णायक मंडल का एक पैनल उन प्रतिभागियों का चयन करेगा जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए कार्य किया हो, उन्हें पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेम और एकता का प्रतीक है लोहड़ी का पर्व : योगी माँ चिंतन गिरी।

Wed Jan 13 , 2021
प्रेम और एकता का प्रतीक है लोहड़ी का पर्व : योगी माँ चिंतन गिरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 पंचकूला :- भारत देश में मनाये जाने वाले त्योहार देश की एकता ,संस्कृति ,धर्म प्रेम , देश प्रेम आपसी भाईचारे का प्रतीक है यह बात अंतरराष्ट्रीय मानव […]

You May Like

advertisement