नगर पालिका परिषद के राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में रविवार को नवरात्र के पावन पर्व पर नव चण्डी महायज्ञ का आयोजन

आजमगढ़ बिलरियागंज ।
स्थानीय नगर पालिका परिषद के राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में रविवार को नवरात्र के पावन पर्व पर नव चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया गया । जिसमें दो सौ एक्कयावन कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा
राधा कृष्ण मंदिर से निकलकर घण्टा घड़ियाल, शंख की ध्वनि से गुंजायमान करते हुये और जयकारा लगाते हुये बघैला होते हुए नया चौक,पुराना चौक,खास बाजार,कासिमगंज,सहाबुद्दीपुर शिव मंदिर से होते हुये राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे पहुँचकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा करके समाप्त हुई । जयकारो की ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया । आयोजन समिति के सदस्य चंदन उर्फ बबलू, धर्मेंद्र, प्रदीप,मनोज, लवकुश, सूर्यप्रकाश, अरुण, सभासद राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष श्री नवचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें नगरपालिका बिलरियागंज व आस-पास के लोगों के सहयोग से महायज्ञ का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर क्षेत्र और बाजार वासियो के साथ कस्बे की महिलाये और कन्याओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । वहीं कमेटी के आयोजक ने बताया कि छः अप्रैल को कन्या पूजन किया जाएगा व सात अप्रैल को पूर्णाहुति होगी व विशाल भण्डारा नौ अप्रैल को होगा। वही यज्ञस्थल पर रविवार शाम 7 बजे से प्रत्येक दिन श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जिसमें कथावाचक पण्डित हरिमोहन व्यास रहेंगे ।पुलिस प्रशासन महिला का0मौजूद रही

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शब्द ही ब्रम्ह है: इं. राजाराम पांडेयमातृभूमि सेवा मिशन ने मनाया हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र

Sun Mar 30 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत शब्द ही ब्रम्ह है: इं. राजाराम पांडेयमातृभूमि सेवा मिशन ने मनाया हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की रायबरेली इकाई के तत्वावधान में स्थानीय राणा बेनीमाधव पार्क में चल रहे योग कार्यक्रम में आज हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement