नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल युनिट ने टेही और हसनपुर में लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

रादौर : 11 जुलाई : नवीन जिन्दल फाउंडेशन के सौजन्य से टेही और हसनपुर में मोबाइल मेडिकल युनिट ने आज लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया। नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित इस मोबाइल मेडिकल युनिट में, एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा परामर्श और जांच के बाद नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाती है। इस मौके पर रक्त और युरिन के टेस्ट भी किये जाते हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी श्री धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्धेश्य से इन मोबाइल मेडिकल युनिट की शुरूआत की है। उन्होंने बताया कि आज रादौर हल्के के गांव टेही और हसनपुर में 103 मरीजों को परामर्श और जांच के बाद नि:शुल्क दवाईयां प्रदान की गई व 8 लोगों को रक्त एवं युरिन टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। उल्लेखनीय है कि मोबाइल मेडिकल यूनिट पर निःशुल्क दवाइयां, परामर्श और जांच के साथ-साथ खानपान के सही तरीकों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी ने संगमेश्वर महादेव मंदिर पिहोवा में की पूर्जा अर्चना

Sat Jul 12 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वास्थ्य व दीर्घायु और प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि, उन्नति की करी कामना। कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी ने संगमेश्वर महादेव मंदिर पिहोवा में सावन माह के प्रथम दिन शुक्रवार को मंदिर में पूजा अर्चना की। […]

You May Like

advertisement