नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिटों द्वारा 299 लोगों को उपलब्ध कराई स्वास्थ्य सेवाएं

सांसद नवीन जिन्दल द्वारा संचालित तीन मोबाइल मेडिकल युनिटों द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 जून : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नई उम्मीद बनकर उभर रही हैं। ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को दो मोबाइल मेडिकल यूनिट, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में ओपी जिन्दल पार्क पहुंची, जहां स्थानीय लोगों को उनके घर के समीप ही निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही आस पास के गांवों से आए लोगों ने भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
डॉ. पूर्णमल के अनुसार शिविर के दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की गई। आज ओपी जिन्दल पार्क में 243 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 56 लोगों के रक्त परीक्षण भी मौके पर ही किए गए।
सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के निर्देशानुसार गांव-गांव और कस्बों में तीन मोबाइल मेडिकल युनिटों द्वारा लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में वर्तमान में पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट्स कुरुक्षेत्र में और एक मोबाइल मेडिकल युनिट कैथल में स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं, जिससे दूरदराज के गांवों तक भी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकार कल्याण की नई पहचान बनकर उभरी एमडब्ल्यूबी, बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और एआई प्रशिक्षण से बदल रही तस्वीर

Sun Jun 7 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 देश की पहली पत्रकारों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराने वाली एसोसिएशन एमडब्ल्यूबी।10-10 लाख रुपये की टर्म व एक्सीडेंटल इंश्योरेंस योजनाओं से सैकड़ों परिवारों को सुरक्षा कवच।एआई प्रशिक्षण, कानूनी सहायता और उत्तर भारत में विस्तार […]

You May Like

Breaking News

advertisement