कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में दुनिया के 2 बेहतरीन कौशल केंद्र स्थापित करेंगे : नवीन जिंदल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पिछड़ा वर्ग ए,सामाजिक संस्थाओं के अधिकारियों व नवनियुक्त पंच, सरपंचों, जिला परिषद, ब्लॉक समिति के सदस्यों ने नवीन जिंदल का किया स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 15 मई : रेलवे रोड पर स्थित धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा में पिछड़ा वर्ग ए,सामाजिक संस्थाओं के अधिकारियों व नवनियुक्त पंच, सरपंचों, जिला परिषद, ब्लॉक समिति के सदस्य के अलावा पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के प्रधानों के अन्य मौजिज लोगों ने आयोजित कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक समिति व पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र माजरी, अनिल धीमान के अलावा अन्य सदस्यों की अगुवाई नवीन जिंदल का स्वागत किया और सभी उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का साथ देने का वादा किया। कार्यक्रम से पूर्व नवीन जिंदल का फूल मालाओं से स्वागत किया और नवीन जिंदल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगाकर मंच तक लाया गए। इस अवसर पर प्रोग्राम सह-संयोजक सुरेंद्र कश्यप माजरी एवं अनिल धीमान, श्याम लाल जांगड़ा पूर्व जज एवं लोकपाल सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सचिव मदन मोहन छाबड़ा, व सुंदर लाल धीमान, प्रधान धीमान सभा धर्मशाला, जिले ङ्क्षसह पाल, इंद्र कुमार भूतपूर्व सैनिक, प्रधान, जांगड़ा धर्मशाला सभा, कुरुक्षेत्र, कर्मबीर पांचाल, पांचाल सभा धर्मशाला, अनिल कुमार धीमान प्रधान युवा विश्वकर्मा प्रगति मंच, शीतल भट्ट अध्यक्ष, ब्रह्म भट्ट सभा कुरुक्षेत्र, बक्शीश सिंह, प्रधान कंबोज सभा धर्मशाला कुरुक्षेत्र, ईश्वर सिंह रजाक धोबी, प्रधान धोबी समाज सभा धर्मशाला कुरुक्षेत्र, कश्यप धर्मशाला राजीव कश्यप, मनजिंद्र कश्यप, बलजीत, जीता राम, जसबीर एरदान ईशाक, संत राम शोरगिर, शोरगिर धर्मशाला, रामकुमार वर्मा स्वर्णकार सभा, कुरुक्षेत्र, श्री विष्णु गोस्वामी, प्रधान गोस्वामी कुरुक्षेत्र, सोरण रबारी, वरिष्ठ भाजपा नेता, महामंत्री रबारी सभा, श्रीदेवी दयाल रबारी, अध्यक्ष रबारी धर्मशाला, श्याम लाल एडवोकेट, राई धर्मशाला कुरुक्षेत्र, सरदारा राम जोगी व सूरजभान जोगी, जोगी धर्मशाला, राजेश सेन, प्रधान सेन सभा कुरुक्षेत्र, श्री देवी प्रजापति, सलाहकार, दक्ष प्रजापति सभा, कुरुक्षेत्र, शमशेर बड़थल, रमेश पाल, राजीव धीमान, कृष्ण धीमान नीरज धीमान, ओमप्रकाश जोगना खेड़ा, राजबीर धीमान, कर्मवीर पांचाल, सुभाष पपोसा, शमशेर पाल आदि ने भी नवीन जिंदल का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार अवार्डी टेक चंद धिकताना ने लकड़ी का हल नवीन जिंदल को भेंट किया। इस अवसर पर नवीन जिंदल ने कहा कि वह अपने परिवार में आया है, इस परिवार ने आज मुझे परिवार सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उचित दिशा देने की जरूरत है, जिसके लिए वे कुरुक्षेत्र में दुनिया के 2 बेहतरीन कौशल केंद्र स्थापित करेंगे। इन केंद्रों में हर साल 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान को स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए संकल्प पत्र भी जारी किया।
जनसभा को संबोधित करते कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल।
जनसभा को भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल हल भेंट करते टेकचंद व कार्यक्रम आयोजक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement