जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने का करेंगे प्रयास: नवीन जिन्दल

सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र एवं कैथल के पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों को करवाया संसद भवन का भ्रमण।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 11 अगस्त : सांसद नवीन जिन्दल ने आज संसद भवन में चल रही कार्यवाही का कुरुक्षेत्र और कैथल के पत्रकारों को सीधा अवलोकन कराया। उन्होंने संसद में उठाए प्रश्नों के बारे में भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रियाओं और संसदीय परंपराओं को लेकर भी चर्चा की। सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि लोकतंत्र में संसद की भूमिका सर्वोपरि है और यहां होने वाली चर्चाएं व निर्णय देश की दिशा तय करते हैं। कुरुक्षेत्र व कैथल जिला से पहुंचे लगभग 100 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने देखा कि किस तरह प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होती है। साथ ही सरकार और विपक्ष के बीच बहस के लोकतांत्रिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। सांसद जिन्दल ने कहा कि पारदर्शिता और जनसंपर्क को मजबूत करना उनका प्राथमिक उद्देश्य है, और इसी कड़ी में यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को संसदीय कार्यवाही को गहराई से समझने में मदद करेंगे, जिससे जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचेगी। इस अवसर पर उन्होंने अपने न्यू मोती बाग स्थित निवास स्थान पर सभी के साथ भोजन एवं जलपान भी किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधान सभा में रिसर्च सेंटर शुरू, पुस्तकालय का भी हुआ नवीनीकरण

Tue Aug 12 , 2025
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया शुभारंभ, कहा-रिसर्च सेंटर नीति निर्माण में निभाएगा प्रभावी भूमिका चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 11 अगस्त : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को विधान भवन में रिसर्च सेंटर और पुस्तकालय के नवीनीकरण का विधिवत उद्घाटन किया। इस विधान सभा रिसर्च सेंटर में विधायकों, […]

You May Like

Breaking News

advertisement