कुरुक्षेत्र के विकास के लिए नवीन जिन्दल का डोर टू डोर अभियान, सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में चला अभियान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

थानेसर : नवीन जिन्दल, सुभाष सुधा
लाडवा : शालू जिन्दल, साक्षी खुराना, पवन गर्ग
रादौर : सावित्री जिन्दल, करणदेव काम्बोज
शाहाबाद : कृष्ण बेदी
पूंडरी : तेजवीर सिंह, सुभाष हजवाना, सुनीता सिंह।
कैथल : लीलाराम गुर्जर, अशोक गुर्जर
गुहला चीका : कुलवंत बाजीगर, रवि तारांवाली
कलायत : कमलेश ढांडा।

कुरुक्षेत्र, 4 मई : भारतीय जनता पार्टी ने 25 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर अपना जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पूरे कुरुक्षेत्र लोकसभा
क्षेत्र के सभी 9 के 9 विधानसभा क्षेत्रों कल देर शाम डोर टू डोर अभियान चलाया गया। थानेसर विधानसभा क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में नवीन जिन्दल और राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मिलकर डोर टू डोर अभियान चलाया। इस अभियान में उनके साथ थानेसर नगरपरिषद की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा,भाजपा जिला
अध्यक्ष रवि बतान, युवा भाजपा मोर्चा जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव सीकरी, शाम जुनेजा,गोरे लाल
जुनेजा,भाजपा नेत्री लक्ष्मी अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, दीपक चौहान, रविंद्र सांगवान, फतेहचंद गांधी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल और राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने घर घर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
इस अवसर पर नवीन जिन्दल ने कहा कि उनका हमेशा यही मानना रहा है कि घर-घर
सम्पर्क से आपसी रिश्ते बनते हैं और हम एक-दूसरे के घर आकर अपने सुख-दुख
सांझा करते हैं। “हम आपके घर आएँगे तो आप भी पूरे अधिकार और हक के साथ
मेरे घर आओगे। मैं रिश्ते बनाने में विश्वास रखता हूँ। मोदी जी पर लोगों
का विश्वास और जोश ये बता रहा है कि कमल का खिलना तय है।“
राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में एक साथ सभी 9 के 9 विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर अभियान
चलाया गया और लोगों से 25 मई को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की गई। भाजपा नेत्री एवं नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष उमा सुधा ने भी डोर टू डोर अभियान में नारी शक्ति को अपना आशीर्वाद और समर्थन नवीन जिंदल को
देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
चार इंजन की सरकार, सबके काम होंगेः नवीन जिन्दल।
कुरुक्षेत्र में कहीं विरोध नहीं, सबको अपनी बात रखने का हक।
कुरुक्षेत्रः भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जिन्दल ने आज कहा कि
चार इंजन की सरकार में कुरुक्षेत्र में सबके काम होंगे। विधायक, सांसद,
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मिलकर चार इंजन बनते हैं और इतने लोगों का
ध्यान होगा तो कुरुक्षेत्र भी वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और काशी की तरह पूरी दुनिया में धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा।
गांव खेड़ी मारकंडा, समसीपुर, दयालपुर, मिर्जापुर, कैंथला खुर्द, बारवा,घराड़सी, झिंझरपुर, पिंडारसी, बारना, डेरा राम नगर, हथीरा, किरमच,रावगढ़, इंदबड़ी और मुंडाखेड़ा, ज्योतिसर और शहर के अनेक स्थानों पर
जनसम्पर्क करने के दौरान उन्होंने कहा कि अब देश हो या विदेश, हमारे युवाओं को पूरे स्वाभिमान से रोजगार प्राप्त करने या स्वरोजगार के अवसर
मिलेंगे। कुरुक्षेत्र और कैथल दोनों जगह कौशल विद्या केंद्र खोलकर 10
हजार युवकों को तकनीकी प्रशिक्षण देने की उनकी योजना है, जहां विदेशी कंपनियां आएंगी और बच्चों को अपने यहां रोजगार देंगी। ये संस्थान देश के अग्रणी कौशल विकास संस्थान होंगे।
उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में किसानों का कोई विरोध नहीं है।
वे अपनी बात रखने आते हैं और लोकतंत्र में सभी को इसका हक है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जितने काम किये, उतना किसी ने नहीं किया है।
राज्यमंत्री और लोकसभा प्रभारी सुभाष सुधा ने आह्वान किया कि भारी मतों से नवीन जिन्दल को विजयी बनाएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि बतान, पशुधन
बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, रविंद्र सांगवान, डीपी चौधरी, रवि
पलवल, रजनीश मंडल, सुरेंद्र, देवेंद्र शर्मा पूर्व मंत्री, सुखदेव, साहिल
सुधा, मनदीप, हर्षदीप आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महन्त आचार्य रामदेव चतुर्वेदी महाराज 10 मई से गोवर्धन में कहेंगे श्रीमद्भागवत कथा

Sat May 4 , 2024
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 गोवर्धन मथुरा : माहेश्वरी भवन में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव श्रीराम मित्र मंडल (रजि.) के तत्वावधान में दिनांक 10 से 16 मई 2024 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।जानकारी देते हुए […]

You May Like

advertisement