नवसंवत्सर पत्रिका का हुआ विमोचन ,नववर्ष आगमन पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में क्लब के बुधवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में सृष्टि निर्माण दिवस के अवसर पर भजन संध्या और नवसंवत्सर पत्रिका का विमोचन हुआ। जिसका
प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और अरुणा सिन्हा द्वारा मां शारदे की वंदना से हुआ। बेबी शर्मा ने नववर्ष का गीत प्रस्तुत करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। शोभा सक्सेना, शकुन सक्सेना,रीता सक्सेना ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा और मुख्य अतिथि शिव कुमार बरतरिया ने नवसंवत्सर की वर्तमान युग में प्रासंगिकता पर बड़े सारगर्भित ढंग से प्रकाश डाला। सभी अतिथियों ने पत्रिका का विमोचन किया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने संचालन किया।महासचिव प्रदीप माधवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। अनिल गुप्ता, मंजू गुप्ता,सत्येन्द्र सक्सेना,विजय कपूर जितेंद्र , रश्मि,निर्भय सक्सेना,मुकेश सक्सेना, प्रीति सक्सेना, बेबी शर्मा,प्रकाश चन्द्र,सुनील, जितेंद्र सक्सेना मधुरिमा,असित रंजन, अनिला रंजन, मंजू, सरोज, मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री हरि विष्णु घट घट वासी के नेतृत्व में कस्बे में निकाली गई कलशयात्रा

Thu Mar 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,श्री हरि विष्णु घट घट वासी गुरुजी के नेतृत्व में कस्बे में निकली गई कलश यात्रा। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर चौकी कर अनूप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम आयोजक राजवीर […]

You May Like

Breaking News

advertisement