एन.सी.सी. कैडेट ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर किया जागरूक

एन.सी.सी. कैडेट ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर किया जागरूक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

लड़कियों को बचाना और पढ़ाना बहुत ही जरूरी है, नारे लगाए।

कुरुक्षेत्र, 12 अक्तूबर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में गतिमान श्रीमती केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। 10 एच.आर. – बी.एन. एन.सी.सी. कुरुक्षेत्र यूनिट के निर्देशानुसार एन.सी.सी. कैडेट ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। लड़कियों को बचाना और पढ़ाना बहुत ही जरूरी है, बालिका भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा के विरोध में भी नारे लगाए गए। लोगों को जागरूक किया गया कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। ग्रामीणों को बताया एक लड़की भी अपने मां बाप और देश का नाम रोशन कर सकती है। अगर बेटियों सही वातावरण, सुरक्षा, शिक्षा एवं संस्कार दिये जाएं तो बुलंदियों को हासिल कर सकती हैं। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक, विद्यार्थी गण एवं एन. सी. सी. कैडेट्स मौजूद रहे।
जागरूकता रैली निकालते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आने वाला समय कौशल प्रशिक्षित विद्यार्थियों का : राजेश सिंगला

Thu Oct 12 , 2023
आने वाला समय कौशल प्रशिक्षित विद्यार्थियों का : राजेश सिंगला। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 राजकीय प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन। कुरुक्षेत्र,12 अक्तूबर : आने वाला समय कौशल प्रशिक्षित विद्यार्थियों का है तथाविद्यार्थियों को मेहनत के साथ संस्कार एवं संस्कृति का भी […]

You May Like

advertisement