![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230619-WA0004-1024x768.jpg)
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एन सी सी कैडेट्स ने किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 19 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स ने लेफ़्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल और सीटीओ डॉ. ऋतु सैनी के नेतृत्व में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। कैडेट्स को योगा का अभ्यास एक पूर्व कैडेट पंकज रोहिल्ला ने करवाया।
कैडेट्स को संबोधित करते ह्यूज पंकज ने बताया की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग़ रहता है। इस अवसर पर लेफ़्टिनेंट वीरेंद्र पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सम्पूर्ण विश्व में योग का प्रचार प्रसार हो रहा है और सम्पूर्ण विश्व को इसकी महत्ता का पता चल रहा है।
इस अवसर पर डॉ. ऋतु सैनी ने कहा की एनसीसी सभी सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा करना और अपनी दिनचर्या में शामिल करना एनसीसी के कैडेट्स का लक्ष्य है।