![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220527-WA0048-1024x768.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 27 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को एनसीसी के अधिकारियों और कैडेट्स ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग करवाने के लिए पतंजलि योगपीठ की प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख डॉ. निरुपमा भट्टी, कमलेश और राय सिंह 10 हरियाणा बटालियन ने आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की लिए अधिकृत योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर 10 हरियाणा बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल देवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल ने बताया की एनसीसी के कैडेट्स हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुट गए है। प्रशिक्षण के बाद योग के बारे में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें कैडेट किरण ने प्रथम स्थान व कैडेट निशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर 10 हरियाणा बटालियन के अधिकारियों, कर्मियों और सभी रैंक के कर्मियों ने विश्वविद्यालय के कैडेट्स के साथ योगाभ्यास किया। कुवि के आईआईएचएस संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने सभी कैडेट्स को बधाई दी। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ. सुकरमवती भी उपस्थित रही।