कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में एनसीसी का सात दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-
91877

कुरुक्षेत्र, 25 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर के सात दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर समारोह के समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कैम्प के कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र सिंह रावत ने की। इस अवसर पर कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें कैडेट्स ने देशभक्ति के गीत गाए और नृत्यों की प्रस्तुति दी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कैडेट किरण ने हरियाणवी नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कैडेट किरण को निशानेबाजी में प्रथम व विश्वविद्यालय के कैडेट्स अमन को सर्वश्रेष्ठ कैडेट, अमनदीप सहारन को भाषण प्रतियोगिता में प्रथम और शिवानी रॉयल को चित्रकारी में द्वितीय पुरस्कार मिला। कैम्प में विश्वविद्यालय के कैडेट जसमिन और संदीप को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ओवर ऑल ट्रॉफी मिली।
इस अवसर पर कैम्प ऐजुटंट लेफ्टिनेंट वीरेंद्र पाल ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण के चिकित्सकों का, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन, नगर पालिका, अग्निशमन विभाग तथा यातायात विभाग का एनएससी प्रशिक्षण शिविर के दौरान किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया। समापन समारोह में लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार ने मंच संचालन किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी भारतीय लोगों को मिलकर भारतीय वैदिक संस्कृति के अभ्युदय का प्रयास करना चाहिए : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी

Mon Oct 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 भारतीय संस्कृति का विकास वैदिक परम्परा से हुआ है : प्रो. प्रफुल्ल कुमार मिश्र।जयराम विद्यापीठ में प्रारम्भ हुआ तीन दिवसीय राष्ट्रीय वैदिक सम्मेलन।देश के विभिन्न क्षेत्र से विश्वविद्यालयों के कुलपति व संस्कृत एवं वैदिक विद्वानों का आगमन हुआ। कुरुक्षेत्र, 25 […]

You May Like

advertisement