
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज की एक आवश्यक बैठक भारत सेवा ट्रस्ट बरेली पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने और संचालन महामंत्री हजारीलाल ने किया। बैठक में अधिवक्त परिषद ब्रज के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का सयुक्त रूप से क्षेत्रीय संयोजक का प्रभार देख रहे विपिन त्यागी ने बरेली जिले के अधिवक्ता पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अधिवक्ता परिषद की नीतियों और कार्ययोजनाओं से विस्तार पूर्वक अवगत कराया। क्षेत्रीय संयोजक ने अपने उद्वोधन में कहा कि अधिवक्ता परिषद का कार्यकर्ता अपने श्रेष्ठ आचरण, निर्मल व्यबहार एवं सेवा भाव से ही समाज में पसंद किया जाता हैं और सम्पूर्ण भारत में अपनी कार्य कुशलता के बल पर ही अपनी एक अलग और श्रेष्ठ पहचान स्थापित करता है।
अधिवक्त परिषद ब्रज के महामंत्री प्रमोद कुमार ने अधिवक्ता परिषद के आयामों और आगामी अभ्यास कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित अधिवक्ताओं को विस्तार पूर्वक दी। उन्होंने न्याय प्रवाह के सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने हेतु विशेष निर्देश दिए।जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि अधिवक्ता परिषद ब्रज के उपाध्यक्ष सत्य पाल सिंह तोमर,महामंत्री प्रमोद कुमार,कोषाध्यक्ष कमल सिंह तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पदम सिंह भी मंच पर उपस्थित रहें। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस दौरान लगभग 70 से अधिक अधिवक्ता बैठक में उपस्थित रहें।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व प्रांत सदस्य राजेंद्र प्रसाद मम्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता रीत राम राजपूत,संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा,पूरन लाल प्रजापति, जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना,महामंत्री हजारी लाल, सरनाम सिंह,विनोद बाबू कनोजिया, स्वतंत्र पाठक, राजीव तिवारी,पंकज महंत, अवधेश शर्मा, शुभव मिश्रा,प्रवीन सक्सेना,संतोष श्रीवास्तव,प्रवीण सक्सेना, उन्मुक्त संभव शील,राजीव वर्मा, कमल कुमार,केपी यादव, अरविंद सिंह,नवीन शर्मा गिरिराज किशोर, सत्यभान तोमर,प्रेमसिंह, राजेश्वरी गंगवार,अर्पिता सक्सेना,गीता कश्यप, सुषमा शास्त्री,कविता सक्सेना आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।
बैठक के अंत में शामिल सभी अधिवक्ताओं का आभार जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने व्यक्त किया।


