देवगांव आजमगढ़ :नगर पंचायत कटघर लालगंज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज की आवश्यक बैठक

देवगांव (आजमगढ़)नगर पंचायत कटघर लालगंज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री डाक्टर शैलेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन लालगंज विजय सोनकर रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी व संचालन मंडल महामंत्री आदर्श कुमार राय ने किया।बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव एवं प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के संदर्भ में कार्ययोजना बनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर शैलेंद्र यादव जिला मंत्री भाजपा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव परसीमन एवं सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य परीक्षण मेला,मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी,स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण,कृत्रिम अंग वितरण,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती,मन की बात,विविधता में एकता, लाभार्थी संपर्क अभियान, निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप,टीवी मुक्त भारत,पौधरोपण कार्यक्रम, खादी की खरीदारी को बढ़ावा देना सहित आदि कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, जिसकी जानकारी दिए।इस अवसर पर डाक्टर शैलेंद्र यादव, चेयरमैन विजय रजनीकांत त्रिपाठी,आदर्श राय,सर्वेश राय,कृष्ण कुमार मोदनवाल, सहादुर सोनकर,संतोष तिवारी, सुनील कुमार सिंह उर्फ डब्बू, नंदन जायसवाल,संचिता श्री चौहान,धर्मराज सिंह,संजय जायसवाल,रजनीश जायसवाल, अशोक राय,इंद्राज चौहान, जितेंद्र सोनकर उर्फ रोमी शिवसागर बरनवाल,मोहम्मद जैद,हर्षवर्धन सिंह, विनोद राय,धर्मेंद्र सोनकर,विशाल राय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य के विभिन्न जिलों से सरकारी पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने 45 दिनों की इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग उपरांत तैयार किए प्रोजेक्ट प्रदर्शित

Thu Sep 15 , 2022
राज्य के विभिन्न जिलों से सरकारी पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने 45 दिनों की इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग उपरांत तैयार किए प्रोजेक्ट प्रदर्शित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेठ हरिबक्श लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक में इंजीनियर डे मनाया गया। कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं […]

You May Like

advertisement