नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट की आवश्यक बैठक संपन्न, गिरजाशंकर राय बने मार्टिनगंज तहसील अध्यक्ष

नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट की आवश्यक बैठक संपन्न, गिरजाशंकर राय बने मार्टिनगंज तहसील अध्यक्ष

मार्टिनगंज (आजमगढ़)। नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट (उत्तर प्रदेश) जनपद आजमगढ़ की एक आवश्यक बैठक रविवार को आर.ए.आर. मैरिज हॉल, महूजा रोड, मार्टिनगंज में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

बैठक के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्री बलराम गुप्ता का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-भेंट देकर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है तथा लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद पूर्ण ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ बिना किसी स्वार्थ के अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, जबकि उनके जीवन-निर्वाह के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री गिरजाशंकर राय को नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट का मार्टिनगंज तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री श्री अंकुर राय ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच आईने का कार्य करते हैं तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने की। जिला महामंत्री डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने संगठन के इतिहास एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना 23 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुई थी। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी स्थापना काल से ही पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है तथा पत्रकारों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक विश्वकर्मा उर्फ गुलाबचंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बलराम गुप्ता को पुनवासी मौर्य एवं संदीप कुमार विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से राधा-कृष्ण का चित्र स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्री संजय राही ने मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

बैठक में मुख्य रूप से विकास मिश्रा, प्रेम प्रकाश पांडेय, अजय कुमार, प्रमोद पटेल, अवनीश राय, इंद्रेश सिंह, नीरज पंडित, शुभम गुप्ता, विजय कुमार यादव, मोहम्मद अनीस, बृजेश सिंह, संजय यादव, दीपक राजभर, अनुपम सिंह, आकाश मस्ताना, विजय शंकर यादव, देवेश कुमार, महफूज खान, श्याम नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सांसद डॉ. संतोष कुमार सिंह ने साल्हेपुर कुटी पर सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास, पर्यटन विभाग से स्वीकृत हुए 40.16 लाख रुपये

Sun Jul 26 , 2026
पूर्व सांसद डॉ. संतोष कुमार सिंह ने साल्हेपुर कुटी पर सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास, पर्यटन विभाग से स्वीकृत हुए 40.16 लाख रुपये​आजमगढ़।सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत स्थित कैवल्यधाम चक्रेश्वरम उमरौहा साल्हेपुर की प्राचीन कुटी के कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रविवार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement