रामचरितमानस के मर्म को जीवन में उतारने की आवश्यकता: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

 जांजगीर-चाम्पा 26 नवंबर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ग्राम रसौटा में आयोजित मानस गायन प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार रामवनगमन पथ का विकास कर भगवान श्री राम के बताये हुए मार्ग पर चल रही है। सरकार द्वारा प्रदेश में मानस मंडलियों का पंजीयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।
कलेक्टर ने कहा कि रामचरितमानस की पंक्तियों को जीवन में उतारेंगे तो लक्ष्यों की पूर्ति के साथ आध्यात्मिक शांति मिलती है। भगवान श्री राम ने 14 साल का वनवास का काटा था और अहंकार में पूर्ण रावण का वध किया था। उन्होंने कहा कि घमंड करने वाले का अंत जरूर होता है, इसलिए जीवन में विनम्र और शिष्टता रखना जरूरी है। रामायण हमें बहुत कुछ सिखाती है। हमें रामचरितमानस का पाठन ही नहीं इसके मर्म को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं गांव के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश/ रीवा आवारा पशुओं एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

Sat Nov 26 , 2022
मध्य प्रदेश/ रीवा आवारा पशुओं एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन ब्यूरो चीफ/ राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश 8889284934. जिला रीवा, 25 नवम्बर 2022 कौशलेन्द्र सिंह कुशवाहा प्रदेश प्रभारी राजनीति मंच एवं जिला प्रभारी अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा रीवा मध्य प्रदेश के नेतृत्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement