महान शिक्षाविद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरतः कुलपति

महान शिक्षाविद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरतः कुलपति।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुवि परिसर में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित।

कुरुक्षेत्र 28 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी इसलिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए उनका विशेष महत्व है। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि आज हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को बुलन्दियों पर पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को आने वाली पीढ़ियां एक अच्छे शिक्षाविद के रूप में हमेशा याद रखेंगी। वे मंगलवार को कुवि परिसर स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बोल रहे थे।
इस असवर पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. डीएस राणा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. अनिल गुप्ता, लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, कुटा प्रधान डॉ. आनन्द कुमार, सचिव डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. सोमबीर जाखड़, डॉ. गुरप्रीत सिंह तथा सहायक कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा व अनिल लोहट मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्लास रूम और इंडस्ट्री में सामंजस्य जरूरी : नेहरू

Tue Feb 28 , 2023
क्लास रूम और इंडस्ट्री में सामंजस्य जरूरी : नेहरू हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने स्ट्रेटजी स्मिट में किया विजन डॉक्यूमेंट पर मंथन।सभी कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति और नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अनुरूप बनाने अनिवार्य। कुरुक्षेत्र : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय […]

You May Like

advertisement