निरीक्षण में लापरवाही उजागर: अनुपस्थित कर्मचारियों को किया गया अवैतनिक

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु सीएमएचओ टीम का औचक निरीक्षण, दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद पाए गए

कोरिया 20 नवम्बर 2025/ जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन  त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अशरफ अंसारी एवं टीम द्वारा आज विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर कंचनपुर, कसरा, छिंदिया, अमहर और महोरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंचनपुर एवं छिंदिया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद पाए गए, जबकि कुछ संस्थाओं में कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अवैतनिक (बिना वेतन) आदेश जारी कर दिए हैं।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी संस्थाएँ समय पर खोली जाएँ, राष्ट्रीय कार्यक्रमों का नियमित संपादन हो, सभी कार्यों की निर्धारित दिवस पर 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए, सभी ऑनलाइन पोर्टल एंट्री समय पर की जाए।

निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं 6 वर्ष से कम बच्चों को नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। टीम ने यह भी देखा कि जरूरतमंद लोगों, विशेषकर वृद्धजनों तक स्वास्थ्य सेवाएँ समय पर पहुँच रही हैं या नहीं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरिया जिले में धान खरीदी केंद्रों पर टोकन आधारित व्यवस्था सक्रिय

Thu Nov 20 , 2025
20 नवम्बर को 7,197 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी जिले के उपार्जन केंद्रों में कुल 155 टोकन, किसानों ने समिति और टोकन ऐप दोनों माध्यमों से कराया पंजीकरण कोरिया 20 नवम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत कोरिया जिले में आज टोकन आधारित खरीदी व्यवस्था सुचारू […]

You May Like

advertisement