मतदाता शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में करें बढ़ चढ कर मतदान : नेहा सिंह

मतदाता शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में करें बढ़ चढ कर मतदान : नेहा सिंह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही कर सकते है मताधिकार का उपयोग, साथ लाना होगा फोटो युक्त पहचान पत्र।

कुरुक्षेत्र 1 मार्च : उपायुक्त नेहा सिंह ने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे 2 मार्च को होने वाली शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में बढ़ चढ कर मतदान करें। मतदान में केवल वही मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेगा जिसका नाम सम्बन्धित नगर परिषद अथवा नगरपालिका की मतदाता सूची में शामिल है।
उन्होंने कहा कि मतदाता का नाम सम्बन्धित नगर परिषद अथवा नगरपालिका की मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर आना होगा। जिन मतदाताओं के पास यदि वोटर कार्ड नहीं हैं तो वे अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर भी वोट डाल सकते हैं। ऐसे मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या अन्य पब्लिक सेक्टर अण्डरटेकिंगस द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र, स्वतंत्रता सेनानी फोटो पहचान पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त एससी, एसटी, ओबीसी प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, मनरेगा कार्ड, फोटोयुक्त संपत्ति दस्तावेज, पेंशन दस्तावेज जैसे भूतपूर्व सैनिक, पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, भूतपूर्व विधवा आश्रित प्रमाण पत्र, बुढापा पेंशन आदेश, विधवा पेंशन आदेश फोटो सहित, स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड फोटो सहित, राशन कार्ड, यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड दिखाकर वोट डाल सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय ने ब्लूमर्स से लेकर तीसरी कक्षा तक के छात्रों के लिए रोमांचक पार्टी "नॉटी पेंग्विंन्स" का आयोजन किया

Sun Mar 2 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय ने हाल ही में बहुप्रतीक्षित पार्टी “नॉटी पेंग्विन्स” का आयोजन। कुरुक्षेत्र 1 मार्च : कक्षा ब्लूमर्स से लेकर तीसरी कक्षा तक के छात्रों के लिए एक रोमांचक और आकर्षक कार्यक्रम था।विद्यालय परिसर में आयोजित यह समारोह हँसी, खुशी और रचनात्मकता, टीमवर्क और मज़ेदार […]

You May Like

advertisement