नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना प्रशासन का लक्ष्य : नेहा सिंह

नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना प्रशासन का लक्ष्य : नेहा सिंह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्रशासन द्वारा लगाए गए समाधान शिविर में अब तक 4803 समस्याओं में से किया 2789 समस्याओं का समाधान।
865 शिकायतें है लम्बित।
844 शिकायतों को किया जा चुका है रिजेक्ट।
83 पुरानी शिकायतों को रि-ओपन करने के दिए आदेश, लोगों को समाधान शिविरों में रखनी चाहिए अपनी शिकायतें,अधिकारी कर रहे है आमजन की समस्याओं का समाधान।

कुरुक्षेत्र 31 मार्च : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि प्रशासन की तरफ से रोजाना लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक किया जा रहा है। इन समाधान शिविरों में लोगों को अपनी समस्याएं रखनी चाहिए। अहम पहलु यह है कि प्रशासकीय अधिकारियों का बकायदा शेड्यूल बनाया गया है जोकि प्रत्येक कार्य दिवस में आमजन की समस्याओं का समाधान कर रहे है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अब तक नागरिकों द्वारा क्रिड और अन्य विभागोंं से सम्बन्धित 4803 शिकायतें दर्ज करवाई गई है और प्रशासन द्वारा इनमें से 2789 शिकायतों को समाधान किया गया है और 844 शिकायत ठीक ना पाए जाने के कारण रिजैक्ट किया जा चुका है तथा 865 शिकायतें अभी लम्बित है, इन लम्बित शिकायतों को जल्द से जल्द समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है ताकि इस समाधान शिविर में आने वाले हर नागरिक की समस्या का समाधान हो सके। इतना ही नहीं नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के तौर पर हल करने के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दोबारा से अवलोकन किया जा रहा है और इन शिकायतों का अवलोकन करने पर 83 शिकायतों का समाधान करने के लिए दोबारा से रिओपन किया गया है।
उन्होंने उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करे और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे। इस विषय को गंभीरता के साथ लेना है और लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद समाधान भी करना है।
उन्होंने कहा कि अगर लोग हर विभाग से सम्बन्धित समस्या को समाधान शिविर में लेकर आएंगे और इस शिविर में बैठे अधिकारी लोगों की समस्या का समाधान करेंगे तभी सरकार का मकसद पूरा हो पाएगा। सरकार ने लोगों की हर प्रकार की समस्या का समाधान करने के लिए एक ही छत के नीचे समाधान शिविर लगाने का निर्णय लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू शिक्षक डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज का शोध अमेरिकी जर्नल में शीर्ष 10 सर्वाधिक उद्धृत लेखों में शामिल

Mon Mar 31 , 2025
केयू शिक्षक डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज का शोध अमेरिकी जर्नल में शीर्ष 10 सर्वाधिक उद्धृत लेखों में शामिल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कैडमियम के स्वास्थ्य पर होने वाले हानिकारक प्रभावों पर किया शोधकुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई। कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के शिक्षक […]

You May Like

advertisement