नेहरु युवा केन्द्र ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में गांव लुखी व झिंवरहेड़ी में कार्यक्रम का आयोजन।

नेहरु युवा केन्द्र ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में गांव लुखी व झिंवरहेड़ी में कार्यक्रम का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र 9 मार्च :- नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र की जिला युवा अधिकारी मिशा व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कांता देवी के तत्वाधान में युवा एवं खेल विकास मंडल उदारसी के सहयोग से गांव झिंवरहेडी व लुखी में महिला दिवस के अवसर पर वॉकथॉन/रैली निकाली गई। इस अवसर पर युवा मंडल की कोषाध्यक्ष विजेता सैनी व आंगनवाड़ी से पिंकी ने युवाओ सम्भोधित करते हुए कहा कि एक बेटी बहन, पत्नी, मां कितने फर्ज निभाती है। हर महिला विशेष है चाहे वो घर में हो या ऑफिस में हो। एक समय था जब महिलाओं को घर तक ही सीमित कर दिया गया था, घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी। केवल घरेलु काम उनका एकमात्र क्षेत्र था। लेकिन आज के समाज में बहुत बदलाव देखा गया हैं। महिला दिवस जैसे उत्सव के कारण महिलाएं अपनी ताकत का एहसास करने लगी है।
उन्होंने कहा कि आज की नारी अब स्वतंत्र और आत्म-निर्भर है। हमें स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते है। महिला सशक्तिकरण आज भी आवश्यक है क्योंकि गाँवों में आज भी लड़कियों को शिक्षा नहीं मिलती है। कम उम्र में ही उनकी शादी कर दी जाती है और कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याएं आज भी मौजूद है। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गाँधी, प्रतिभा पाटिल, लता मंगेशकर, मदर टरेसा, अरुणिमा सिन्हा जैसी अनेक महिलाओं ने दिखा दिया है की महिलाएं कमजोर नहीं है पर आज भी बहुत सी महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता केवल इसलिए की वह एक महिला है। हम सभी इस विशेष दिन के लिए केवल महिलाओं के सम्मान और प्रशंसा को सीमित न करें क्योंकि हर दिन मानवता का उत्सव है जहां महिलाएं एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सडक़ों पर गूंजे बोल बम, बम-बम लहरी के जयकारे।

Wed Mar 10 , 2021
महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सडक़ों पर गूंजे बोल बम, बम-बम लहरी के जयकारे। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 मेरे भोले की बारात का जगह-जगह हुआ स्वागत।नगर परिषद अध्यक्षा उमा सुधा भी बारात में हुई शामिल।दुकानदारों ने जगह-जगह लगाए भंडारे।झांकियों ने शहरवासियों का […]

You May Like

advertisement