नेहरु युवा केन्द्र ने गांव नखरोजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 16 अगस्त:- नेहरू युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशानिर्देश अनुसार गांव नखरोजपुर के सहयोग से देश की आजादी का 75 वां स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुभारम्भ नेहरू युवा केन्द्र की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कांता देवी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर की गई। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रमीण युवाओं ने प्रतिभाग करते हुए देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारी को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति पर कविता, भाषण आदि के माध्यम से अपने विचार रखे।
कार्यक्रम सहायक कांता देवी ने सभी युवाओं को कहा कि देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन के 200 सालों के राज से आजादी मिली थी। यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाले लोगों को गर्व महसूस करना चाहिए क्योंकि वे स्वतंत्र भारत में जन्म लेने के लिए भाग्यशाली है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव नखरोजपुर से नछत्तर सिंह, बलवंत सिंह, विजेता सैनी, सुरेश सैनी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मेजर, गुरमीत आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में सभी को नेहरू युवा केंद्र गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया गया तथा साथ-साथ स्वच्छता व जल संरक्षण की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:सीएम को हटाया जाता है तो लोगो के लिए सवाल उठाना

Mon Aug 16 , 2021
सीएम को हटाया जाता है तो लोगो के लिए सवाल उठाना स्वाभाविक-त्रिवेद सिंह रावत।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि जब एक सीएम को हटाया जाता है तो लोगों के लिए सवाल उठाना स्वाभाविक है।उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता की […]

You May Like

advertisement