उत्तराखंड देहरादूनपुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी की धारदार हथियार से हत्या की

उत्तराखंड देहरादून
पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी की धारदार हथियार से हत्या की,
सागर मलिक

डालनवाला पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही दोनों हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में युवक की हत्या का पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुरानी रंजीश के चलते हुए विवाद में आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया था। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

कल 26 सितम्बर 25 की सायं को कोतवाली डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई की अंबेडकर कॉलोनी. डीएल रोड पर दो व्यक्तियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को उसके परिजन उपचार के लिए दून अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थाना डालनवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक युवक की पहचान शुभम पुत्र स्वराज सिंह निवासी अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड, डालनवाला के रूप में हुई। पूछताछ पर पता चला कि मृतक युवक के परिजनों का पड़ोस में रहने वाले सुकिंदर सिंह के परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। शाम के समय सुकिंदर सिंह के पुत्रों निखिल व अमन ने शुभम को बुलाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर स्वय फरार हो गए। शुभम के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली डालनवाला में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। और घटना के छह घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया शुभम का उनके चाचा के साथ पुराना विवाद था, इसी विवाद के चलते आज शुभम तथा उनमें कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ने धारदार हथियार से शुभम पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गये।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की मनाई गई जयंती

Sun Sep 28 , 2025
प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की मनाई गई जयंती। प्रयास अष्टभुजा मिर्जापुर इकाई द्वारा अष्टभुजा की पहाड़ी के ऊपर प्रयास संस्था द्वारा चलाई जा रही व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला पर धूमधाम से भगत सिंह की जयंती मनाई गई, संगठन के पदाधिकारियों ने भगत सिंह के जीवन परिचय […]

You May Like

advertisement