नेपाल लुंबिनी जिला भैरहवा के नेपाल उद्योग वाणिज्य महा संघ के सभागार में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न हुआ

अंतरराष्ट्रीय डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

नेपाल काठमांडू 23 मई : पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य, विश्व ब्राह्मण भूषण से सम्मानित, अधिवक्ता प्रेमचंद झा के सानिध्य में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ भैरहवा,लुंबिनी के सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें उन्होंने सनातन मान बिंदुओं के रक्षा के लिए गोवर्धन मठ पुरी से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया की भव्य नेपाल के लिए सेवा, स्वाध्याय,सत्संग एवं संगोष्ठी के माध्यम से हर परिवार को जोड़ना चाहिए। उनका कहना था नेपाल सुरक्षित रहेगा तो भारत भी सुरक्षित रहेगा। यदि विश्व में शांति चाहते हैं तो जल्द से जल्द भारत एवं नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना अति आवश्यक है।
नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृष्णा प्रसाद शर्मा,नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ? लुंबिनी प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर कुमार श्रेष्ठ एवं अन्य प्रमुख लोग ने भी अपने विचार रखें।
सभी ने भव्य नेपाल एवं भव्य भारत के लिए चलाए जा रहे महाराज श्री के द्वारा अभियान को समर्थन देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का शुरुआत भैरहवा भजन टोली के द्वारा गुरु वंदना से हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक अंकित शर्मा एवं अन्य जैन जी के सदस्य सक्रिय रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का वीडियो वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sat May 23 , 2026
सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का वीडियो वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार आजमगढ़। जनपद के थाना सरायमीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाले एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement