सरायपाली में जल्द बनेगा नया उच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र – प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर

आरंगी उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि से क्षेत्र के 17 गाँव के उपभोक्ता हुए लाभांवित

महासमुंद 08 मार्च 2026 / महासमुंद जिले के सरायपाली संभाग के अंतर्गत आरंगी विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की गई। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने उपकेन्द्र में अधिक क्षमता के नए ट्रांसफार्मर को बटन दबाकर प्रारंभ किया। 33/11 केव्ही के आरंगी उपकेन्द्र की क्षमता अब 3.15 MVA से बढ़कर 5 MVA हो गई है। इससे पहले श्री कंवर ने सरायपाली संभाग के अंतर्गत राजपालपुर में 132/ 33 KV के प्रस्तावित नए उच्चदाब उपकेंद्र के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण विद्युत मांग भी बढ़ी है ऐसे में इस नए उच्च दाब उपकेन्द्र को दो साल के अंदर पूरा किया जाना है। श्री कंवर ने काम में तेजी लाने तथा उपकेन्द्र को जल्द पूरा करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश भी दिए। इस दौरान कार्यपालक निदेशक श्री जे एस नेताम भी मौजूद थे।

   आरंगी में उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि के अवसर पर उपस्थित उपभोक्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिधियों को संबोधित करते हुए एमडी श्री कंवर ने बताया कि अब पथरला और आरंगी वितरण केंद्रों के उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 5 फीडर के 17 गांवों के 2000 उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और बिजली की आपूर्ति अधिक स्थिर होगी। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच श्री भोजराज प्रधान ने एमडी श्री कंवर का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या होने के संबंध में सूचित किया गया था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन में ही उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि की गई।

श्री कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेशभर में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार गर्मी के दिनों में विद्युत की संभावित मांग वृद्धि के अनुरूप सभी तैयारियों को सुनिश्चित किया जा रहा है।

       अपने संबोधन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बहुत बड़ा अनुदान इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को दे रही है जिसका अधिकतम लाभ आमजन अवश्य लें। इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री वाय के मनहर , कार्यपालन अभियंता श्री महेश नायक, श्री टी के पटेल समेत क्षेत्रीय उपभोक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चित्रकार संघ एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने बाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Mon Mar 9 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : चित्रकार संघ बरेली एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को स्थानीय मनोहर भूषण इंटर कॉलेज बरेली में सम्मानित किया गया I श्रीमती अलका श्रीवास्तव, ज्योति रानी, […]

You May Like

Breaking News

advertisement