Uncategorized

भारतीय किसान यूनियन (सुनील) पार्टी में नए पदाधिकारियों ने ली सदस्यता

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भारतीय किसान यूनियन (सुनील) पार्टी में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज कुछ नए पदाधिकारियों ने विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी तथा महिला मोर्चा की दिग्गज पदाधिकारी सुनीता सिंह आदि पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को आगे ले जाने के लिए सभी को लगन, मेहनत एवं ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा।
नए शामिल हुए पदाधिकारियों में अनूप रायजादा को प्रदेश मंत्री पद की सदस्यता ग्रहण कराई गई। तथा कहा कि संगठन के उद्देश्यों एवं किसान हितों की रक्षा हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली।
इस मौके पर संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन ने विश्वास जताया कि नए सदस्य अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन को नई ऊँचाईयों तक पहुँचाएंगे। तथा किसानों के हित में हमेशा तत्पर रहेंगे। जय जवान जय किसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel