महाराष्ट्र में नई पाबंदियां लागू,

महाराष्ट्र में नई पाबंदियां लागू,

रेस्टोरेंट में खाना खाने पर रोक पर पार्सल सुविधा जारी,

हर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड पर रहेगा लॉकडाउन
मुंबई:

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने रविवार को कई बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने रेस्टोरेंट में खाने खाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने कहा है कि रेस्टोरेंट खुले रहेंगे, लेकिन वहां खाना खाने पर रोक रहेगी और पार्सल की सुविधा की अनुमति मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा है कि ऑफिसों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके अलावा सरकार ने वीकेंड पर लॉकडाउन का ऐलान भी कर दिया है। यह लॉकडाउन हर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगा।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा सामने आ रहे हैं। राज्य में लगभग रोजाना ही पुराने कोरोना के रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं। बीते दिन तकरीबन 50 हजार नए मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज एक हाई लेबल मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में ही कई सारे फैसले लिए गए हैं।

उद्धव ठाकरे ने इससे पहले दो अप्रैल को जनता को संबोधित करते हुए लॉकडाउन लगाने की आशंका से इनकार नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि लोग लापरवाह हो गए हैं, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को रोकने के लिए एक-दो दिन में और अधिक पाबंदियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि लॉकडाउन लगाने का फैसला होगा तो फिर आर्थिक स्थिति खराब होगी। हमें धैर्य के साथ कोरोना से लड़ना होगा। एकजुट होकर हमें कोरोना से युद्ध लड़ना होगा। हमने इसके लिए प्रयास किए भी हैं। राज्य में 500 स्थानों पर कोरोना टेस्ट की सुविधा दी गई है।

शनिवार को आए करीब 50,000 केस
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नए मामले सामने आए जो अभी तक किसी एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55,656 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। मुंबई शहर में कोविड-19 के 9,108 नये मामले सामने आये जो एक दिन में सबसे अधिक हैं।

सारांश… महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला:

कोरोना को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए, जिसे कल शाम 8 बजे से लागू किया जाएगा।

शाम 8 से सुबह 7 बजे तक (नाईट) कर्फ्यू।

दिन भर 144 लागू, 5 या 5 से ज़्यादा लोग जमा होने पर रोक।

मॉल, रेस्टोरेंट, बार को बंद किया जाएगा, पार्सल शुरू।

सभी अत्यावश्यक सेवाएं शुरू रहेंगी।

सरकारी कार्यालय 50 फीसदी की क्षमता से चलेंगे।

इंडस्ट्री पूरी तरह चालू रहेगी, वर्कर पर कोई पाबंदी नहीं।

कंस्ट्रक्शन साइट जहाँ वर्कर को रहने की सुविधा है, वो कंस्ट्रक्शन साइट चालू रहेंगे।

सरकारी ठेके में जहां निर्माण का काम शुरू है, वो चालू रहेंगे।

सब्ज़ी मंडी पर कोई प्रतिबंध नहीं, पर भीड़ कम करने के लिए नियम बनाए गए।

शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक स्ट्रिक्ट लॉकडाउन रहेगा। वीकेंड में फुल लॉकडाउन रहेगा।

यह फैसला लेने से पहले सभी लोगों से बात की।

शूटिंग में जहाँ भीड़ नहीं होंगे, वहाँ काम शुरू रह सकता है।

थिएटर बंद रहेंगे।

वीकेंड में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ सबकुछ बंद।

सभी यातायात पहले की तरह शुरू रहेंगी।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट 50 फीसदी की क्षमता से चलेगा।

वीवी न्यूज़ वैशवारा रिपोर्टर अरुण उपाध्याय मुंबई से

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फुटपाथ पर सामान ना रखें अगर किसी ने भी रखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई

Mon Apr 5 , 2021
हरदीप जमवाल शिवखोड़ी आधार शिविर रंनसू शिवखोड़ी बाजार में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किया गया अवैध कब्जा रेडी फ्रिज टेबल को हटाते हुए मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक शर्मा एसएचओ अजीत सिंह और आला अधिकारी अलाउंस मेंट द्वारा लोगों को जागृत करते हुए मैजिस्ट्रेट द्वारा लोगों को हिदायत दी कि कोई […]

You May Like

advertisement