
चौपला ओवर ब्रिज की मरम्मत में लापरवाही पर भड़के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल इंजीनियरों को लगाई फटकार
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : शहर के सबसे व्यस्ततम चौपला ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कार्य की धीमी रफ्तार और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को जमकर फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गौरतलब है कि चौपला ओवर ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते 90 दिनों के लिए आवागमन बंद किया गया है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि पुल पर बेहद धीमी गति से काम किया जा रहा है और मरम्मत में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है उन्होंने कहा कि ना तो सीमेंट का सही तरीके से उपयोग किया जा रहा है और ना ही पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाए गए हैं मात्र पांच मजदूरों के सारे कार्य की औपचारिकता पूरी की जा रही है। विधायक संजीव अग्रवाल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चौपला ओवर ब्रिज उनकी विधानसभा में ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है । पुल बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी उन्होंने इंजीनियरों को अल्टीमेट देते हुए निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर पुल को आम जनता के लिए खोलने के दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए साथ ही गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि यदि कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्वक तरीके से नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी उन्होंने मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।
इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ अरुण कश्यप महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया हरवंश सिंह संजीव सिंह चौहान राजेश गुप्ता सुधीर भटनागर मनजीत सिंह नागपाल श्याम सिंह चौहान सौरभ कुमार बृजेश पाल बृजेश मिश्रा नीरज श्रीवास्तव सुंदरम सक्सेना आकाश सक्सेना आदि लोग साथ रहे।


