नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कार्यभार ग्रहण किया

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कार्यभार ग्रहण किया

रायबरेलीः- 21 अप्रैल 2026
नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, पारदर्शी प्रशासन देना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी तथा आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट का भी निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि सरनीत कौर ब्रोका 2016 बैच की आई०ए०एस० है जो मूलतः मध्य प्रदेश की निवासी है आई०ए०एस० में आने के पश्चात आगरा, गोरखपुर, बस्ती, उन्नाव जनपदों में अपनी सेवायें दे चुकी है वर्तमान समय में निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार के पद पर कार्यरत थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत आम नागरिकों हेतु स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी, हीट वेव से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार

Tue Apr 21 , 2026
अफवाहों से बचें, सावधानियां अपनाएं क्या करें –दिन में बार-बार पानी, ओआरएस, छाछ, लस्सी एवं नींबू पानी का सेवन करें।प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।हल्के रंग के, ढीले एवं सूती वस्त्र पहनें तथा सिर को कपड़े/टोपी से ढककर रखें।धूप में निकलते समय […]

You May Like

advertisement