नवनियुक्त जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संभाला बरेली के का कार्यभार, कानून व्यवस्था और जनसुनवाई पर दिया जायेगा विशेष जोर

नवनियुक्त जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संभाला बरेली के का कार्यभार, कानून व्यवस्था और जनसुनवाई पर दिया जायेगा विशेष जोर….

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नवनियुक्त जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बरेली के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कानून एवं व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी और जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सीएम डैशबोर्ड पर जिले की स्थिति अच्छी है, लेकिन राजस्व संबंधी कार्यों को और अधिक गति देने की आवश्यकता है।
शासन की योजनाओं के जमीन पर उतरने पर जोर….*
जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर जनसुनवाई करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतों पर सिर्फ औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि समस्या के समाधान की पुष्टि भी संबंधित शिकायतकर्ता से की जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सप्ताह में कम से कम तीन दिन फील्ड विजिट करें, ताकि विकास योजनाएं धरातल पर उतर सकें और आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
महिलाओं और गरीब परिवारों को मिलेगा विशेष लाभ…..*
अविनाश सिंह ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला और मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों का माल जलकर हुआ राख

Thu Apr 24 , 2025
कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों का माल जलकर हुआ राख… दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इज्जतनगर क्षेत्र के अल्हादपुर गांव में स्थित एक कोल्ड स्टोर में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कोल्ड […]

You May Like

advertisement