पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडलपर नवागत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने किया पदभार ग्रहण

बरेली : इज्जतनगर मंडल पर नवागत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। यह पद निवर्तमान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, इज्जतनगर श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव के पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर स्थानांतरण हो जाने के कारण रिक्त हुआ था।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी श्री संदीप सिंह ने मैकेनिकल में स्नातक हैं। आपने वर्ष-2016 में भारतीय रेल कार्मिक सेवा के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। आप सहायक कार्मिक अधिकारी, मंडल कार्मिक अधिकारी, कारखाना कार्मिक अधिकारी एवं उप मंडल कार्मिक अधिकारी हुबली के पदों का पदभार बखूबी निभा चुके हैं।
दक्षिण पश्चिम रेलवे हुबली पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर कार्य करते हुए आपने इस जोन पर कर्मचारी सुख-सुविधाओं एवं रेल कर्मियों की समस्याओं को बखूबी निदान करते हुए उल्लेखनीय भूमिका निभाई। आपको क्रिकेट खेलने एवं पुस्तके पढ़ने में गहन अभिरुचि है। आपको रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिक सुरक्षा बरेली ,पोस्ट चोपाला पर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रारंभ

Fri Aug 2 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आपदा अचानक आती है इसलिए इनका प्रबंधन जानना अत्यंत आवश्यक है l आजकल अचानक ही कोई ना कोई आपदा आती नजर आ जाती है इस प्रकार असमय आने वाली आपदाओं से आम नागरिक को जागरूक करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा बरेली के तत्वाधान […]

You May Like

Breaking News

advertisement