आजमगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों में नीलगाय की मौत

आजमगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों में नीलगाय की मौत

माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नीलगाय की मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार और चौकी प्रभारी माहुल सुधीर सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल के बाद मृत नीलगाय को दफन करा दिया।ग्रामीणों के अनुसार मंजूषा नदी के तट से एक नीलगाय घूमते हुए गांव में आ गई और वहीं खेत में गिर गई। नीलगाय को खेत में गिरा देख ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाया। कुछ देर बाद उसके प्राण पखेरू उड़ गए।नीलगाय के मरने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार और चौकी प्रभारी माहुल सुधीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मृत्यु के कारणों को जानने के लिए जांच पड़ताल किया। उसके बाद पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से उसको गढ़ा खुदवाकर दफन करा दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ में बारात के दौरान डांस विवाद से हिंसा भड़क उठी, पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, थाना प्रभारी समेत 4 घायल

Mon Jun 9 , 2025
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में तीन दिन पहले बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। जौनपुर जिले के आनापुर चकवा बाजार से इनोवा वाहन में आ रहे एक पक्ष पर हमला किया गया, जिसमें […]

You May Like

Breaking News

advertisement