नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर एक्टिव रहता है : नीरू मलिक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 3 जून : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, द पर्ल की प्राचार्या नीरू मलिक ने विश्व साइकिल दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि पैदल चलने और साइकिल चलाने से न केवल पर्यावरण को सेव रखा जा सकता है बल्कि शरीर को भी स्वस्थ रखा जा सकता है।रोज यदि हम नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाते हैं तो इससे ना केवल ब्लड सेल्स और स्किन में ऑक्सीजन की पूर्ति होगी बल्कि त्वचा साफ और चमकदार भी नजर आएगी।
नीरू मलिक ने कहा कि रोज 30 मिनट साइकिल चलाने से अनिद्रा की समस्या भी दूर हो सकती है. यदि आपको नींद ना आने की समस्या है तो ऐसे में आप नियमित रूप से साइकिल चलाएं। नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर एक्टिव रहता है साथ ही व्यक्ति के इम्यून सेल्स भी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, जिससे व्यक्ति जल्दी बीमारियों की चपेट में नहीं आता है। साइकिल चलाने से याददाश्त में तेजी आती है, इससे अलग मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। साइकिल चलाने से व्यक्ति की शारीरिक पावर भी बढ़ती है इसके अलावा शरीर की सारी मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं।
इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं लवलीन, सुमिति, ममता भटनागर, मोनिका, आशा, निशा कौशिक, अन्नू, सीमा, इशू मौजूद थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: ग्राम आराजी अमानी में हुई महिला की हत्या का खुलासा, पत्नी का हत्या करने वाला व्यक्ति स्वयं उसका पति; वादी मुकदमा सहित 02 गिरफ्तार, आला कत्ल में प्रयुक्त 01 तमंचा, 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद

Fri Jun 3 , 2022
आज़मगढ़थाना- महराजगंज ग्राम आराजी अमानी में हुई महिला की हत्या का खुलासा, पत्नी का हत्या करने वाला व्यक्ति स्वयं उसका पति; वादी मुकदमा सहित 02 गिरफ्तार, आला कत्ल में प्रयुक्त 01 तमंचा, 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद। मु0अ0सं0 203/22 धारा 302, 34 IPC में वादी संतविजय यादव उपरोक्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement