एमडब्ल्यूबी के संगठन में निश्छल भटनागर उपाध्यक्ष मनोनीत

एमडब्ल्यूबी के संगठन में निश्छल भटनागर उपाध्यक्ष मनोनीत।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

एमडब्ल्यूबी की चंडीगढ़ राज्य के नए प्रदेशाध्यक्ष भुपिंदर शर्मा बने।
डिजिटिल (वेब) मीडिया प्रकोष्ठ के यशपाल कंचन प्रांतीय संयोजक व मनु मेहता को प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त।

चंडीगढ़ : मीडिया वेलबिंग एसोशिएशन (रजिस्टर्ड) के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी की अध्यक्षता में हुई एमडब्ल्यूबी कि कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार एमडब्ल्यूबी के उत्तरभारत के उपाध्यक्ष चंडीगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार निश्छल भटनागर मनोनीत किये गए है। वह प्रांतीय यूनिट में भी इसी पद पर मनोनीत किए गए हैं।
सुरेंद्र मेहता ने बताया कि एमडब्ल्यूबी की चंडीगढ़ राज्य के नए प्रदेशाध्यक्ष भुपिंदर शर्मा बनाये गए हैं। मनजीत सहदेव अस्वस्थ होने के कारण सलाहकार बोर्ड में कार्य देखेंगे। संजीव महाजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मनोनीत गए हैं । भुपिंदर शर्मा को आगामी 10 दिनों में चंडीगढ़ राज्य की प्रदेश कार्यकारिणी बनाने को कहा गया है।
सुरेंद्र मेहता ने बताया कि एमडब्ल्यूबी द्वारा हरियाणा में डिजिटिल (वेब) मीडिया के लिए अलग इकाई गठित करते हुए यशपाल कंचन को प्रांतीय संयोजक व मनु मेहता को प्रांतीय अध्यक्ष डिजिटल यूनिट घोषित करते हुए उन्हें आगामी 10 दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया है।
सुरेंद्र मेहता ने बताया कि हरियाणा राज्य की यूनिट के लिए एक सलाहकार बोर्ड भी बनाया गया है। जिसमे अम्बरीष, सतीश भारद्वाज (पनिपत), कैलाश गोयल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र) देवेन्द्र उप्पल, (हिसार), नवीन मल्होत्रा (कैथल), को लिया गया है। मीडिया वेलबीइंग संगठन के द्वारा हरियाणा में पत्रकारों के साथ आने वाली कानूनी परिचित क्यों को देखते हुए एक कानूनी प्रकोष्ठ भी पहले से स्थापित किया गया है जिसके अध्यक्ष हरियाणा यूनिट के एडवोकेट अशोक कौशिक बनाए गए हैं। इस प्रकोष्ठ के अंदर वकीलों का एक पूरा पैनल रखा गया है जो समय-समय पर किसी भी पत्रकार को दिक्कत आने पर मुफ्त सलाह, परामर्श तथा मदद देगा। इन एडवोकेट्स पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट नवीन जागलान, सुशील कौशिक, जगदीप धनघस, संजीव व अन्य शामिल हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेंशन वृद्धि की फाइल पर 11 हजार रुपये से बढ़ा 15 हजार रुपए प्रति माह सी एम मनोहर लाल ने खुद अपनी कलम से किया : उमाशंकर

Sun Oct 15 , 2023
पेंशन वृद्धि की फाइल पर 11 हजार रुपये से बढ़ा 15 हजार रुपए प्रति माह सी एम मनोहर लाल ने खुद अपनी कलम से किया : उमाशंकर। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। चंडीगढ़ : हरियाणा के पत्रकारों को कैश लेस हैल्थ सुविधा जल्दी मिले व डिजिटल की पत्रकारिता में लगे लोगों […]

You May Like

advertisement