दुष्यंत चौटाला ने जो वायदा किया उसे निभाया : निशान सिंह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

लुक्खी में खैहरा फार्म पर पहुंचे जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ।

कुुरुक्षेत्र, 20 जुलाई :- जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जो भी वायदा किया उसे निभाया भी है। दुष्यंत चौटाला प्रदेश की जनता को किये वायदों पर खरा उतर रहे हैं। वे मंगलवार को लुक्खी में डा. जसविंद्र खैहरा के निवास पर बातचीत कर रहे थे। यहां पहुंचने पर डा. जसविंद्र खैहरा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान निशान सिंह ने यहां पौधारोपण भी किया। इससे पूर्व वे सतवीर राणा लुखी के निधन पर उनके घर शोक प्रकट करने पहुंचे। वहीं इस्माईलाबाद में धर्मेंद नैन के चाचा के निधन व बाबैन में चंद्रप्रकाश सैनी के पिता के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ शुगरफैड के चेयरमैन व शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाल, कुलदीप सिंह मुल्तानी, मायाराम चंद्रभानपुरा, डा. जसविंद्र खैहरा भी मौजूद रहे।
स. निशान सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए दुष्यंत चौटाला ने निजी कंपनियों में प्रदेश के युवाओं को आरक्षण देने की बात कही थी जिसे उन्होने पूरा भी कर दिखाया है। हरियाणा के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में लगे रोजगार के संसाधनों में 75 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित की है। इससे हरियाणा के युवाओं को अधिक रोजगार मिलेगा और उनका भविष्य उज्जवल होगा। जिस परिवार के पास हरियाणा का निवासी होने का प्रमाण पत्र होगा वह चाहे किसी भी राज्य का हो वह हरियाणा में रहता है तो उसे रोजगार अवश्य मिलेगा। जो लोग पहले से हरियाणा में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं उनके रोजगार को कोई खतरा नहीं है। स. निशान सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार प्रदेश में खूब विकास के कार्य करवा रही है। गठबंधन सरकार द्वारा ऐसे कार्य भी किए हैं जिन्हे पिछली सरकारें कभी नही कर पाईं। आज विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नही रहा और वे किसानों को बरगलाने में जुटे हुए हैं लेकिन आज प्रदेश का किसान कांग्रेस की करतूतों को समझ गए हैं। इस मौके पर नरेंद्र घराड़सी, होशियर सिंह, जोगध्यान लाडवा, जगबीर मोहड़ी, गुरलाल वडैच, सुनील राणा, भीम मित्तल, गजेंद्र शर्मा, हीरालाल, करनैल सिंह, सुशील राणा व अन्य मौजूद रहे।
खैहरा फार्म पर जज़पा प्रदेशध्यक्ष स. निशान सिंह का स्वागत डॉ. जसविन्द्र खैहरा व् अन्य।

डी.ऐ.वी लुखी में पौधारोपण करते जज़पा प्रदेशध्यक्ष स. निशान सिंह एवं स्कूल प्रशासन व् जजपा नेता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में प्रारम्भ हुआ चातुर्मास पूजन

Tue Jul 20 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 रुद्राभिषेक के साथ प्रारम्भ हुआ चातुर्मास पूजन। कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई :- मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में चातुर्मास पूजन प्रारम्भ […]

You May Like

Breaking News

advertisement