निष्का माहेश्वरी ने राज्य स्तरीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

निष्का माहेश्वरी ने राज्य स्तरीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पलवल : हरियाणा रायफल संघ द्वारा आयोजित चौथी हरियाणा प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025 (राइफल एवं पिस्टल) में शिव नादर स्कूल, गुरुग्राम की कक्षा 7 की छात्रा निष्का माहेश्वरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर पिस्टल (एनआर) चैंपियनशिप – सब यूथ विमेन व्यक्तिगत वर्ग में 302/400 अंक प्राप्त किए।
इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर निष्का ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। निष्का की मां एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की उप निदेशक डॉ. वैशाली माहेश्वरी ने बताया कि उनकी इस सफलता में कैप्टन राजकुमार यादव (पूर्व सेना अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय कोच, हरियाणा शूटिंग अकादमी, सुखराली, गुरुग्राम) का मार्गदर्शन प्रमुख रहा। निष्का की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नोतपा के चलते महंत सुखदेवा नंद की जारी रही तपस्या

Mon May 26 , 2025
नोतपा के चलते महंत सुखदेवा नंद की जारी रही तपस्या। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भीषण गर्मी में 21 धूणों के बीच तपस्या कर रहे सुखदेवा नंद महाराज। हिसार : स्थानीय कैमरी रोड स्थित ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम के प्रांगण में आश्रम के संचालक एवं गद्दीनशीन महंत राजेश्वरा नंद महाराज के सानिध्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement