कांवड़ यात्रा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं —वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी सख्त कार्यवाही की चेतावनी

कांवड़ यात्रा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं —वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी सख्त कार्यवाही की चेतावनी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा एक स्पष्ट संदेश देते हुए कहा गया कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि यात्रा मार्गों पर अराजकता फैलाने, अश्लील गीत बजाने, तेज गति से वाहन चलाने या सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों पर सीधी सख्त कार्यवाही की जाएगी ।चाहे वे कांवड़ यात्री हों या अन्य।तथा बिना अनुमति कांवड़ शिविर, पंडाल या मार्ग परिवर्तन करना अपराध की श्रेणी में आएगा।
हथियारों का प्रदर्शन, बाइक स्टंट, या कोई भी आपराधिक गतिविधि करने पर सीधा मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
तथा CCTV कैमरे व ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि की निगरानी की जाएगी।शराब या नशे की हालत में यात्रा करने वालों को तत्काल हिरासत में लिया जाएगा।
पुलिस की विशेष तैयारी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स व PAC की तैनाती
पुलिस चौकियों व शिविरों के आसपास पेट्रोलिंग टीम की व्यवस्था की है।
महिला पुलिस बल की भी तैनाती
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता। यातायात नियंत्रण के लिए वैकल्पिक रूट प्लान तैयार किया गया है।कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है। इसका स्वरूप शांतिपूर्ण और अनुशासित बना रहे, यही हम सबकी ज़िम्मेदारी है। कोई भी व्यक्ति अगर कानून हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ हों संपन्न, भ्रष्ट अधिकारियों की सम्पत्ति हो जांच के दायरे में

Thu Jul 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की कार्यकारिणी द्वारा अंबेडकर पार्क में, आयोजित किया गया। सम्मेलन का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके, संस्था के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष के०के० मिश्रा, मीनू गुप्ता एवं अनिल शर्मा […]

You May Like

Breaking News

advertisement