फिरोजपुर शहर और छावनी में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प है:जिम्मी कक्कड़

फिरोजपुर शहर और छावनी में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प है:जिम्मी कक्कड़

फिरोजपुर 13 जून 2023 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

फिरोजपुर शहर व छावनी में कोई भी व्यक्ति बिना पेट भर खाए ना सोए यह संकल्प लिए फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा आगे बढ़ रही है, दानी सज्जनों और सेवादारों का उत्साह देखते हुए यह कार्य फिरोजपुर छावनी में भी शुरू किया जा चुका है।

श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा फिरोजपुर में एकलौती संस्था है जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में खाना बांट रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तकरीबन 1000 जरूरतमंद व्यक्तियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है। जिसमें कुछ भिखारी, बुजुर्ग दंपति भी शामिल हैं। जिनको उनके घरों तक लंगर भेजने का कार्य संस्था के सदस्य करते हैं। खाने में रोजाना दाल चावल, खिचड़ी और प्रसादे परोसे जाते हैं। डिसएबल बच्चों को दूध भी दिया जाता है। लंगर वितरण करने का समय दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:00 बजे का रखा गया है।

श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़, वरिष्ठ समाज सेवक ने बताया कि कोई भी दानी सज्जन अगर लंगर सेवा में अपनी सेवा निभाना चाहता है तो हमें संपर्क कर सकता है। दान देने वालों का हमारी संस्था पाई पाई का हिसाब रखती है और लंगर सेवा में दिया गया दान सिर्फ और सिर्फ लंगर में ही खर्च किया जाता है। इसलिए हमें सहयोग करने वाले सज्जनों की भीषण गर्मी के बावजूद भी गिनती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

इस मौके पर श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) मुकेश (जिम्मी) कक्कड़, सुनील अरोड़ा, सुदेश दीदी, गौरव चोपड़ा, रोहित इत्यादि ने लंगर बांटने की सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेज धूप से आंखों में हो रही एलर्जी, नमी भी हो रही कम

Tue Jun 13 , 2023
संवाददाता :खुशहाल अहमद महराजगंज जिला अस्पताल में आंख मरीजों की बढ़ी संख्या , प्रतिदिन पहुंच रहे 50 से अधिक मरीज वैशवारा न्यूज एजेंसीमहराजगंज। तेज धूप और गर्म हवा का आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। आंखों मे एलर्जी होने से जलन, खुजली की समस्या बढ़ रही है। नेत्र रोग विशेष […]

You May Like

Breaking News

advertisement